नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विधायक संगीता देवी ने किया क्षेत्र के लिए रवाना
बारसोई /कटिहार – मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में नई एम्बुलेंस का विधायक संगीता देवी ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया। 2 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बारसोई आए थे। जहां विधायक संगीता देवी द्वारा क्षेत्र की समस्या से अवगतकरते हुए मांग पत्र सौंपा था।
जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। तथा नई एम्बुलेंस की मांग की गई थी जिसके तहत मंत्री ने विधायक संगीता देवी की बातों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक नए एम्बुलेंस बारसोई के लिए आवंटित कर दिया तथा अस्पताल में भेज दिया गया। इतना ही नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन भी जल्द अस्पताल में लगेंगे।
इस संबंध में विधायक संगीता देवी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को पहले तो दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने हमारी मांगों गंभीरता से लिया है। दो दोनों के अंदर नई एंबुलेंस दिए है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन भी जल्द अनुमंडलीय अस्पताल में लग जाएंगे तथा यहां के लोगोंको मुफ्त में अल्ट्रासाउंड होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मगों में ब्लड बैंक की सुविधा भी है।
वह भी जल्द मंत्री द्वारा पूरे किए जाएंगे मुझे पूर्ण विश्वास है। मेरी पहली प्राथमिकता है कि जनता का सेवा करना एवं मुफ्त में लोगों को स्वास्थ्य का लाभ दिलाना।मैं जनता के आशीर्वाद से हर मुद्दे को विधानसभा में उठाने का काम कर रही हूं। हमारी सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस अवसर पर अनुमंडलीय उपाधीक्षक एम ए उस्मानी, डॉक्टर रीमा सरकार,अस्पताल प्रबंधक सद्दाम हुसैन,प्रधान सहायक चंदन झा आदि दर्जन लोग मौजूद रहे ।






















