शोभायात्रा के दौरान भव्य झांकी भी निकल गई
सालमारी /कटिहार -सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व उच्च विद्यालय प्रांगण में हनुमंत महोत्सव को लेकर बालाजी सेवा समिति सालमारी परिवार की ओर से दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।इसी के साथ दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव की शुरुआत हो गयी।

कलश शोभा यात्रा पूजन स्थल से निकल कर सालमारी के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची।वहीं कलश यात्रा के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी पुष्पगुच्छ से सुसज्जित कर नगर परिक्रमा कराई गयी।हनुमान महोत्सव के मौके पर पूरा वातावरण जय श्री राम जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर विशाल हनुमान जी की प्रतिमा भी पूजा पंडाल में स्थापित की गई है।

जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां गुरुवार और शनिवार संध्या भजन संध्या का अभी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वही विभिन्न जगहों से आये कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकी की प्रस्तुति से लोगों का मन मुग्ध कर दिया।
शोभा यात्रा में संजय गुप्ता,बालाजी सेवा समिति परिवार की तरफ से पूजा कमिटी के भरत गुप्ता, भवेश साह,संजय चौधरी, शिव पोद्दार,सरोज कुमार, सुजीत चौधरी, छोटू,नंदकिशोर गुप्ता, कन्हैया शर्मा, मंटू मंडल, शैलेश, संतोष अग्रवाल,सज्जन कुमार,ऋषभ चौधरी, टंडन साह, विकास कुमार के अलावे पूजा कमिटी परिवार सक्रिय रूप से महोत्सव के सफल संचालन में जुटी हुई है।




























