कटिहार – शहर के लोगों को अब महंगे बिजली बिल से निजात मिलने वाली है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जो 8 अप्रैल के बीच लगेगी। लालसन एजेंसी पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
जहां उन्हें सौर ऊर्जा के जरिए जीरो बिजली बिल के मंत्र समझाए गए। नगर आयुक्त संतोष कुमार भी इस कैम्प को लेकर उत्साहित दिखे। शिविर को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर श्री पवन कुमार साह ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर को एक छोटा पावर हाउस बनाना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए भारी सब्सिडी दी जा रही है।
पर्यावरण के लिए फायदेमंद –
इस पहल को पर्यावरण के लिए भी क्रांतिकारी बताया गया। विशेषज्ञों के अनुसार सौर ऊर्जा अपनाने से कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जिससे बढ़ती गर्मी और प्रदूषण पर लगाम लगेगी। यह न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है। बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा –
मुफ्त बिजली योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर सरकार 30 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में देगी। यदि उपभोक्ता अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करता है, तो वह उसे ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकता है। जागरूकता शिविर के दौरान विक्रम कुमार,असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर, नीरज कुमार, अजय शर्मा, सन्त्री साहा, अर्जित राज के साथ-साथ विशाल गुप्ता, मनीषा सिंह, उत्सव राज एवं रौशन सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे ।
लोन की सुविधा, आवेदन आसान-
पवन कुमार साह ने बताया कि जो लोग एकमुश्त राशि खर्च नहीं कर सकते, उनके लिए सरकार ने कम ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था भी की है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है। इसके लिए केवल आधार कार्ड, बैंक खाता और पिछले बिजली बिल के साथ जमीन की रसीद की आवश्यकता होगी। शिविर के दौरान मौजूद कर्मियों ने मौके पर ही दर्जनों लोगों की शंकाओं का समाधान किया। शिविर में लोगों को बताए सौर ऊर्जा के लाभ।
कैसे करें आवेदन-
यदि आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं या नजदीकी लालसन एजेंसी पावर सिस्टम के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन























