किशनगंज ;विशेष एंटी ड्रगिंग टीम ने 30.150 किलोग्राम गांजा किया जप्त,गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से किया गया जब्त

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


आरपीएफ की विशेष एंटी ड्रगिंग टीम ने मंगलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.150 किलोग्राम गांजा जप्त किया है।जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12510 डीएन में लावारिस हालत में यह गांजा छिपाया गया था।

टीम ने कोच संख्या एस-1 के दोनों सिरों पर स्थित शौचाला की छत की फिटिंग में छिपे कुल 25 पैकेट बरामद किए। ये पैकेट काले और भूरे रंग के सेलो टेप से अच्छी तरह लिपटे हुए थे।टीम ने तुरंत पैकेटों के मालिक की तलाश शुरू की और यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया।

इसके बाद टीम ने मौके पर ही पैकेटों को ट्रेन से उतारकर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर वजन किया, जिसमें कुल 30.150 किलोग्राम गांजा निकला। तस्कर अक्सर ट्रेन के शौचालय में गांजा छिपाकर पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत की ओर ले जाते हैं।

इस बार पैकेट लावारिस मिलने से तस्कर पकड़ से बच गया, लेकिन बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने से तस्करी का एक बड़ा रैकेट टूट गया है। इस कार्रवाई से युवाओं को नशे की लत से बचाने में भी मदद मिलेगी।आरपीएफ और रेलवे पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई