न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अलविदा जुम्मा है आज । घरों में नमाज पढ़ने की धर्मगुरुओं ने कि अपील

जमीयत ए उलेमा हिंद के बिहार सदर मुफ्ती जावेद ने घरों में रहकर नमाज़ अदा करने की अपील की

पटना/डेस्क

रमजान के पाक महीने में पड़ने वाले अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबी अलविदा जुम्मा के रूप में मनाते है । धर्मगुरुओं के मुताबिक इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है ।

मालूम हो कि हर साल इस दिन को मुस्लिम समाज के लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा करते है । लेकिन इस साल महामारी की वजह से मदनी मस्जिद के इमाम ने सभी धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा है कि घरों में ही नमाज़ अदा की जाए जिसका सभी लोगो ने समर्थन किया और लोगो ने घर पर रह कर ही नमाज़ अदा करने का फैसला लिया है ।

वहीं जमीयत के उलेमा के बिहार सदर मुफ्ती जावेद ने भी सभी रोजेदारों से घरों में ही रहकर नमाज़ अदा करने एवं सादगी पूर्ण रूप से ईद मनाने की अपील की है ।

रोजेदारों का कहना है कि वो घर पर ही रहकर ईश्वर से यह प्रार्थना करेंगे कि वो हम सभी को इस महामारी से रक्षा करे वही सभी ने ईद भी सादगी से मनाने का निर्णय लिया है ।

Share this news

Leave a Comment