महिला ने तीन व्यक्तियों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

बहादुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार की शाम बहादुरगंज थाना क्षेत्र के तीन व्यक्ति के विरुद्ध महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है।

दर्ज FIR के अनुसार पति के रोजगार के सिलसिले में पंजाब चले जाने के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती थी। लगभग एक वर्ष पूर्व रात के वक्त वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने महिला को जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने पीड़िता के मुंह को कपड़े से बांधकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों की हत्या कर देने की धमकी भी दी। इस कारण वह चुप रही और किसी से भी घटना का जिक्र नहीं किया।घटना के बाद आरोपी पीड़ित महिला के साथ शारीरिक शोषण करने लगे।इस बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई।पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। यह सुनकर पति भी घर वापस लौट गए।

पति के घर वापस लौटने के बाद वह पति को साथ लेकर महिला थाने पहुंच गई। जहां पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।महिला का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है।

note: खबर में प्रकाशित तस्वीर एक सांकेतिक तस्वीर है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई