कुर्लिकोट थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

SHARE:

किशनगंज/विजय कुमार साह

किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत कुर्लिकोट थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


अभियान में बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है और परिवारिक कलह, आर्थिक संकट तथा सामाजिक अव्यवस्था का कारण बनता है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है, जिससे समाज की प्रगति बाधित होती है। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

पुलिस ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनसहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही इस बुराई पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। किशनगंज पुलिस ने जनभागीदारी के साथ नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सबसे ज्यादा पड़ गई