किशनगंज/प्रतिनिधि
प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की देर रात तक चलता रहा। शहर के पूजा पंडालों में स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन रात तक कर लिया गया था।हालांकि शुक्रवार को शुरुआत में कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था।लेकिन संध्या छह बजे के बाद घाट पर भीड़ बढ़ने लगी और प्रतिमाओं का विसर्जन होता था। इसे लेकर ज़िले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सुरक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी प्रतिनियुक्ति की गई थी।
सभी विसर्जन जुलूश में पुलिस की ओर से निगरानी थी।प्रतिमा विसर्जन को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ डेमार्केट धोबीघाट में जुटती है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।अच्छी खासी संख्या में महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।
आसपास के थानों के थानाध्यक्ष को भी सुरक्षा में लगाया गया था।डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार पल पल की स्थिति की जानकारी अपने कनीय अधिकारियों से ले रहे थे।घाट से 500 मीटर की दूरी पर ही वाहनों का प्रवेश वर्जित था।डेमार्केट धोबीघाट के दोनों ओर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन गौतम कुमार शहर का मुआयना कर रहे थे।
एसडीएम स्वयं घाट के पास भी मौजूद रहे।सदर सीओ राहुल कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन,सर्किल इंस्पेक्टर राजा सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे।इसके साथ ही गांधी चौक,देवघाट खगड़ा के पास भी पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
