महिला की हत्या में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार,अवैध संबंध की वजह से हुई थी हत्या

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज के टेढागाछ में एक महिला का अवैध संबंध के वजह से हत्या कर दी गई थी।हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।वही फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि बीते 30 जुलाई को चरधरिया में सायरा बेगम नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बास के झाड़ में शव मिला था। शव के मिलने के बाद पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पुत्री के बयान पर टेढ़ागाछ थाना में कांड संख्या 145/25, धारा 103(1)/238 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी सागर कुमार के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था।

जांच में सामने आया कि मृतका के आरोपी दिलकश राही नामक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। मोहम्मद वशीम दिलकश का साथी था। वाशिम द्वारा महिला पर अवैध संबंध के लिए दबाव बनाया जा रहा था। महिला के द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर चाकू से महिला की हत्या कर दी। और महिला के कान की सोने की बलिया भी छीन ली।

पुलिस के लगातार छापेमारी के बाद आरोपी दिलकश राही (29) को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, मोबाइल, चप्पल और खून लगे कपड़े बरामद किए गए थे। वही टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि फरार चल रहा दूसरा आरोपी वशीम अपने घर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने हजारी चौक से वशीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वशीम ने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस अधिकारियों ने अनुसंधानकर्ता को पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया है। गिरफ्तारी अभियान में पुलिस निरीक्षक इजहार आलम, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार और टेढ़ागाछ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। मामले की जांच अभी जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई