गंधर्वडांगा,दिघलबैंक थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

SHARE:

दिघलबैंक /मुरलीधर झा

दिघलबैंक और गंधर्वडांगा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी मनोज ठाकुर ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे भूमि विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना था। अधिकारी ने बताया कि दरबार में दोनों पक्षों के कागजातों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक नए विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था। लेकिन आपसी सहमति नहीं होने और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में उसका निष्पादन फिलहाल नहीं किया जा सका।

पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि से जुड़े मामलों के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व अभिलेखों और अन्य कागजातों का अवलोकन कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाता है।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे छोटे-मोटे विवादों को पंचायत स्तर पर आपसी बातचीत से सुलझाएं। इससे न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम होगा और सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।

जनता दरबार में दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह, गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पीएसआई नितेश कुमार, एसआई सहबीर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!