अररिया /बिपुल विश्वास
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान भजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथों एवं अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया गया।
इसी कड़ी में बथनाहा मंडल अंतर्गत शक्ति केन्द्र पिपरा बूथ संख्या 110 पर भाजपा स्थापना दिवस का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया।मालूम हो कि भाजपा का स्थापना दिवस समारोह 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालयों और अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे।
विशेष सम्मेलन और बूथ चलो अभियान
8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा,इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा पर विशेष रूप से उद्बोधन होगा। साथ ही 7-12 अप्रैल के बीच “बूथ चलो अभियान” के तहत पार्टी के मंडल अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव और शहर के वार्डों में प्रवास करेंगे। वही 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती उत्सव को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल जिला मंत्री चन्द्रकला राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल बथनाहा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय, मंडल महामंत्री चंदन साह, शक्ति केंद्र प्रमुख संजना देवी, प्रशांत सिंह, राजू मंडल, विकास कुमार मंडल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती ठाकुर बूथ अध्यक्ष सोनू सिंह, ज्योतिष कुमार सुमित कुमार दास समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।




