भाजपा युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध,हुई धक्का मुक्की और नारेबाजी

SHARE:

रिपोर्ट–राजीव कुमार

सुपौल में आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोंग्रेस के विरोध में शहर में पैदल मार्च और नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान दर्जनों की संख्यां में भाजपा कार्यकर्ता कोंग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। जहां कोंग्रेस कार्यालय में मौजूद कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया। इस दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे के विरोध में नारेवाजी और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दोनों तरफ से धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि मौके पर मौजूद सदर पुलिस ने दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर हटाया।

भाजयुमो के जयंत कुमार ने कहा कि कोंग्रेस के सांसद अब सदन में धक्का मुक्की करने लगे हैं जिससे भाजपा के सांसद घायल हुए हैं इसी को लेकर आज कोंग्रेस के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। कहा कि कोंग्रेस पार्टी देश की जनता को गुमराह कर भड़काने का कार्य कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!