टेढ़ागाछ/किशनगंज।मनोज कुमार
टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित अब्दुल रज्जाक ने बताया कि अचानक सुबह लगभग 3 बजे घर से आग की लपटे उठता देख हम सभी ने काफी शोर मचाया। शोर मचने से सभी ग्राम वासी इकठ्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गया।
काफी जद्दोजहद के बात ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया।आग जलावन घर में लगी थी।आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।इस अगलगी घटना में खाना पकाने के बर्तन व अन्य सामानों से साथ रसोई घर जल कर राख में तब्दील हो गया।इस घटना में हजारों का नुकसान होने का अनुमान है।घटना की पुष्टि राजस्व कर्मचारी अजय कुमार सिंह ने की है।उन्होंने बताया अग्निपीड़ितों का जलावन का घर जला है।घटना की जांच की जारही है।




























