किशनगंज :आवारा कुत्ते के हमले से बच्चा बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा


आवारा कुत्ते ने घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को बुरी तरह से काट डाला। कुत्ते ने बच्चे के गुप्तांग सहित शरीर के अन्य अंगों में गहरे जख्म बना दिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते के चंगुल से चार वर्षीय बच्चे को आजाद कराया।

लेकिन पीड़ित अव्वल रजा की दर्दनाक स्थिति को देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद बंगाल के समसपुर गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल अव्वल रजा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!