मनसाही/कटिहार – सांसद तारिक अनवर कुरेठा पंचायत के कुरेठा स्टेशन का भ्रमण किया और कुरेठा पंचायत भवन में हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया। सांसद के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों एवं जन प्रतिनिधियों में उत्साह रहा। कुरेठा पहुंचते ही सांसद का रामनगर भट्टा चौक पर उनका फूल माला से स्वागत किया गया।
यहां स्थानीय लोगों की समस्या सुनने के बाद सांसद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर पाए गए कमियों को लेकर रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुरेठा स्टेशन के बाद सांसद पंचायत भवन कुरेठा पहुँचे।जहाँ सांसद कोटे से लगे हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्या को दूर करने को लेकर वे हमेशा तत्पर रहे हैं।
और आगे भी रहेंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद से कटिहार कुमेदपुर रेलखंड अंतर्गत कुरेठा स्टेशन में कैपिटल एक्सप्रेस,महानंदा एक्सप्रेस, हाटे बाजारे एक्सप्रेस एवं कटिहार – हावड़ा एक्सप्रेस अप – डाउन में ठहराव की मांग किए । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव,दिलीप कुमार विश्वास,अवधेश कुमार मंडल,मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव आदि उपस्थित रहे ।
























