शराब के नशे में तीन पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश कर रहा था। लेकिन रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने उन्हें दबोच लिया।

किशनगंज उत्पाद थाना में बागनगर अररिया निवासी मो. अब्दुल के साथ साथ बलिया निवासी सोनू कुमार सिंह और रायबरेली निवासी नीरज कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!