लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग को किया जाम

SHARE:

हसनगंज /कटिहार – प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को समाप्त कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी कृष्णा सिंह राजपूत ने कहा कि हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि हसनगंज पावर सबस्टेशन में प्रभारी जूनियर इंजीनियर के भरोसे व्यवस्था चल रही है,तथा विभागीय तकनीकी खामियों के कारण 33 केवी की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान मेंटनेंस के नाम पर बार बार बिजली काट दी जाती है,जबकि इस तरह के कार्य ठंड के मौसम में भी किए जा सकते हैं। लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है। उनका कहना था कि जिले के अन्य बिजली फीडरों की तुलना में हसनगंज फीडर में आए दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है।

जबकि जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रखंड होने तथा क्षेत्र के विधायक के राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री रह चुके जाने के वाबजूद बिजली व्यवस्था दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण व्यापक स्तर पर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

वहीं विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस मौके पर गुलशन,केशव,संतोष ठाकुर,संजय जयसवाल,मो नेमूल,पंसस मो अजीमुद्दीन, पूर्व पंसस प्रतिनिधि सदानंद तिर्की सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!