ठनका की चपेट में आकर बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की मौत,जवानों में शोक

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


बंगाल के पतिराम थाना क्षेत्र स्थित बटुन पंचायत के गुंसी गांव में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दुखद दुर्घटना घटी। रविवार रात बिजली गिरने से एक बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक बलबीर सिंह पंजाब निवासी बताए जाते हैं।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ की 57वीं बटालियन के गुंसी बीएओपी के सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सीमा पर कांटेदार तार से सटे इलाके में गश्त और निगरानी ड्यूटी पर थे।

ताकि खराब मौसम का फायदा उठाकर कोई अवैध घुसपैठ या तस्करी न हो। इसी दौरान उन पर बिजली गिरी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना के बाद साथी जवानों में शोक की लहर उमड़ पड़ी ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!