कटिहार – स्थानीय अग्रसेन भवन में कटिहार अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। बैठक में समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों एवं विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाज सुधार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अशोक अग्रवाल एमएलसी को अध्यक्ष विजय अग्रवाल को सचिव तथा सुनील अग्रवाल ‘टिंकू’ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन नई कार्यकारिणी द्वारा शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्य अनिल चमड़िया ने किया।
उन्होंने समाज में बढ़ रही विभिन्न विसंगतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
डॉ. पीके अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है तथा कई सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने कहा कि सभी कुरीतियों को एक साथ समाप्त करना संभव नहीं है। लेकिन यदि हम संकल्प लेकर दो प्रमुख बुराइयों पर भी प्रभावी रोक लगाने में सफल हो जाएं तो यह समाज सुधार की दिशा में एक बड़ी शुरुआत होगी।
मारवाड़ी सम्मेलन कटिहार शाखा के अध्यक्ष राज कुमार मुरारका ने कहा कि सम्मेलन और उसके सभी सदस्य इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेंगे। वहीं मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की श्रीमति संतोष अग्रवाल ने समाज के लोगों से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक मारवाड़ी भाषा का प्रयोग करने का आग्रह किया।
मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मृत्यु भोज एवं प्री-वेडिंग शूट जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक अग्रवाल () ने कहा कि बैठक में आए सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी और उसे पूरे समाज में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।सचिव विजय अग्रवाल ने कहा कि संगठन की पहली प्राथमिकता पूरे अग्रवाल समाज को एक सूत्र में जोड़ना है। इसके लिए प्रत्येक परिवार का पंजीयन किया जाएगा, जिससे समाज का एक व्यवस्थित डेटा तैयार हो सके। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान 200 से अधिक पंजीयन प्रपत्र वितरित एवं भरे गए, जो समाज के लोगों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है।बैठक में मधु अग्रवाल, गोपी तंबाकूवाला, विश्वनाथ मुकीम, अजय सिंघानिया, श्रवण मोर, प्रकाश भोपालका,संजय केजरीवाल, विक्रम केडिया, संजीव सुरेका, रितेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, तपेश अग्रवाल, अभिषेक तंबाकूवाला, दीपू अग्रवाल, गौरव केडिया, अनिल यदुका, दीपक पोद्दार, वैभव मानदिवाल,अमित सुरेका, प्रवीण अग्रवाल, अरुण परशुरामपुरिया, सज्जन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज को कुरीतियों से मुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पंकज तमाखुवाला ने किया और कहा कि ये एक नई शुरुआत है जहां हमें संगठित और समृद्ध समाज का निर्माण करना है। श्री तमाखुवाला ने अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित इस आमसभा मे बड़ी संख्या मे शामिल हुए समाज के प्रबुद्ध लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।























