मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

कटिहार – जिला स्वास्थ्य समिति एवं ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शहर के आदिवासी टोला आफिसर कॉलोनी में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, टीवी एचआईवी आदि की जांच की गयी। ट्रस्ट की फाउंडर प्रतिमा तामंग ने स्वास्थ्य विभाग से आये अधिकारी का आभार व्यक्त किया और बताया कि आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी जांच शिविर हर जगह लगाई जाएगी।

इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी रीना झा,योगा गुरु विनीता यादव,मदर मिशन स्कूल की शिक्षिकाओं ने गर्मजोशी से अपना योगदान दिया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर आये डाॅ. आभा कुमारी ने बताया कि इस शिविर में हेपोटायटिस बी की जांच की गई। जिसमें दो सौ लोगों की जांच की गयी। इस दौरान लैब टेकनिशियन राहुल कुमार .रूबी कुमारी, पवन कुमार नवीन कुमार का पूरा सहयोग रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!