अंडरपास रेल पुल में जमा पानी राहगीर को हो रही हैं परेशानी

SHARE:

मनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत अंडर पास पुल में जमा पानी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मालूम हो कि कटिहार जंक्शन से तेजनारायणपुर के बीच अंडरपास पुल में गुमटी टोला बथना,रघुनीचक,मरंगी,अंडरपास नहर, कजरा, लालबाग, बाघमारा,बोलिया आदि रेल गेट को रेलवे द्वारा बंद कर इसमें अंडरपास पुल का निर्माण किया गया।

अंडरपास पुल का निर्माण हुआ और राहगीरों की परेशानी सालों भर बरकरार हो गई क्योंकि कटिहार जिले में प्राय: वर्षा होती रहती हैं,जिससे थोड़ी सी वर्षा होने पर अंडर पास पुल में दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता हैं,जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इस अंडर पास पुल होकर छोटी – बड़ी गाड़ियों का आना-जाना प्रायः बंद रहता हैं।

छोटी – बड़ी गाड़ियों को काफी घूम कर मुख्य सड़क पर आना पड़ता हैं। क्योंकि सालों भर इस अंडरपास पुल में पानी जमा रहता हैं। रेलवे के द्वारा अंडरपास पुल का निर्माण किया गया लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था रेलवे के द्वारा नहीं किया गया। स्थानीय ग्रामीण इससे काफी नाराज दिख रहे हैं जो कभी भी रौद्र रूप धारण कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!