किशनगंज/सागर चंद्रा
पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। खगड़ा तीन नंबर गुमटी के समीप घटित घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के बाद घायल नाजमीन खातून की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
वहीं पीड़िता ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोस में ही रहने वाले तनवीर आलम, तारीक आलम, महताब, कमाल आदि ने उसकी पिटाई कर दी थी। जब गर्भवती बहन अजमेरी खातून व बहनोई मजहर उसे बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लोहे के रॉड से वार कर घायल कर दिया।

























