विधायक ने फीता काटकर पठन-पाठन का किया शुभारंभ
मनसाही/कटिहार – सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड से एक साथ 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। राजकीय डिग्री महाविद्यालय मनसाही में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के वर्चुअल उद्घाटन को महाविद्यालय के प्राचार्य,पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ने देखा।
इनके उपरांत मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित,शीलापट्ट का अनावरण एवं लाल फीता काटकर राजकीय डिग्री महाविद्यालय मनसाही का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि अब छात्र – छात्राओं को अपने ही प्रखंड में डिग्री कॉलेज की सुविधा हो गई पठन-पाठन का भी शुभारंभ आज से हो गया।
अब छात्र – छात्राओं को शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं राजकीय डिग्री महाविद्यालय मनसाही के प्राचार्य वीणा रानी ने बताया कि अभी तक डिग्री कॉलेज में 132 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ हैं। कुल छः पेपर की पढ़ाई होगी।जिसमें इकोनॉमिक्स,इंग्लिश,हिंदी, हिस्ट्री,पॉलिटिकल साइंस, सोशोलॉजी की पढ़ाई प्रोफेसर मिथिलेश कुमार एवं सुजीत कुमार के द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक रंजन, प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वीणा रानी,बीडीओ सह बीईओ सुमन कुमारी,अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,मरंगी पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,डीएस कॉलेज कटिहार के प्राचार्य संजय कुमार सिंह,आरके कॉलेज पूर्णिया के प्राचार्य प्रोफेसर इंदु भूषण यादव,मध्य विद्यालय मरंगी के प्रधानाध्यापक रविकांत, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार,राजद के संतोष कुमार यादव,पैक्स अध्यक्ष मरंगी पांडव शर्मा, कुरेठा पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य कुरेठा फुलेश्वर उरांव,वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि इमरान खान,वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य लक्ष्मण शर्मा, वार्ड संख्या दो के वार्ड सदस्य मो. नजीम, शिक्षक जितेंद्र कुमार,पंकज कुमार,आशीष कुमार,हेमंत कुमार,प्रवीण कुमार,जमील अख्तर,अभिषेक कुमार,भूपेश कुमार,पंकज कुमार,दिलीप कुमार सिंधु कुमारी,शिल्पी कुमारी, प्रतिभा कुमारी,प्रिया कुमारी,मौसम कुमारी,निशा गोराई, श्वेता भारती,निवेदिता कुमारी,लिपिक देवयानी भारती आदि उपस्थित रहे ।























