टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के सुंदरबारी मटियारी गांव में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। डेंगाबस्ती निवासी अंसार आलम की हीरो ग्लैमर बाइक (संख्या BR 37M 0843) सरपंच मो. अख्तर के घर के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने टेढ़ागाछ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, अंसार आलम 14 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी नैमा खातून के नाम से पंजीकृत बाइक लेकर सरपंच के घर किसी आवश्यक कार्य से गए थे। उन्होंने बाइक घर के आंगन के बगल में खलिहान के पास खड़ी की और कुछ सामान लेने चले गए। पांच-दस मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
चोरी गई बाइक काले रंग की हीरो ग्लैमर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR37M 0843, चेचिस नंबर MBLJA06ANBL02091 तथा इंजन नंबर JA06EJ676L02180 है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि बाइक उनके दैनिक आवागमन का प्रमुख साधन थी और उसके चोरी होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बाइक के दुरुपयोग की भी आशंका जताई है।
पीड़ित अंसार आलम ने आम लोगों से अपील की है कि यदि BR 37M 0843 नंबर की बाइक कहीं दिखाई दे तो तत्काल टेढ़ागाछ थाना या उनके मोबाइल नंबर 9032760031 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।



















