नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,33,500 वसूला गया जुर्माना

SHARE:

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे।यह अभियान नगर निगम गेट से प्रारंभ होकर शहीद चौक,गर्ल्स स्कूल रोड, नई मार्केट,हरदयाल चौक, अनाथालय रोड, इस्लामिया स्कूल, सन ऑफ इंडिया क्लब होते हुए केबी झा कॉलेज तक चलाया गया।

इस दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमणकारियों से कुल ₹33,500 का जुर्माना वसूला गया।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ एवं सुगम यातायात के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। इस अभियान में नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। नगर निगम ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें तथा नगर निगम के नियमों का पालन करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग दें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!