पाठामारी पुलिस ने 177.90 लीटर शराब किया जब्त,दो गिरफ्तार

SHARE:

ठाकुरगंज/ किशनगंज/मो मुर्तुजा

राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप पाठामारी पुलिस ने 177•90 लीटर विदेशी शराब लोड चार पहिया वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।थाना अध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया की उक्त कार्रवाई गुप्त सुचना के आधार पर अमलझाडी़ नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित बिन (42) थाना लोकरिया पश्चिमी चंपारण व विवेक कुमार (25)थाना महुआ जिला वैशाली निवासी के रूप में हुई है।

एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जब पाठामारी पुलिस टीम थानाध्यक्ष के साथ अमलझाडी पेट्रोल पंप के समीप वाहनो की जांच में जुटी हुई थी।तभी बीआर 01सीएल 4329 नंबर मेंहदी कलर की डस्टर गाड़ी पुलिस टीम को देखते हुए भागने लगी।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करके कुछ दूरी पर वाहन को जब्त किया गया।जिसकी तलाशी लेने पर वाहन से 177•90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है।।वाहन वैशाली की बताई जा रही है।शराब बरामदगी के बाद तस्करों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!