कटिहार /रितेश रंजन
कुत्ते के बच्चे को लेकर हुए विवाद में मामला इतना बढ़ गया को गोली चल गई ।मामला कटिहार के विनोद पुर मुहल्ले का है जहा प्रशांत कुमार नाम के युवक के ऊपर गोली चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है । प्रशांत कुमार ने बताया कि वो कुत्ता का बच्चा खरीदने पहुंचा था । जिसके बाद गोलू भगत ने उसके साथ पहले तो बत्तमिजी की और बाद में उस पर फायरिंग कर दिया ।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है । वही आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया ।

























