रेड क्रॉस द्वारा 212 कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

SHARE:

महामारी के खिलाफ लड़ाई में सफाई कर्मचारियों का अहम रोल – डॉक्टर जायसवाल

सफाई कर्मी है असली योद्धा – डीएम

नगर के साफ सफाई में कार्यरत सफाई कर्मचारी ऐसी कड़ी के रूप में उभरे हैं, जिनके बिना इस लड़ाई को जीत पाना आसान नहीं है – एसपी

किशनगंज /राजेश दुबे

शनिवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया । जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस डा0 आदित्य प्रकाश ने अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष , विधान पार्षद सह चैयरमेन रेडक्रोस डा0 दिलीप कुमार जयसवाल मौजूद थे । डीएम आदित्य प्रकाश ने सफाईकर्मी को सम्मान करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण जहां पूरा विश्व थम सा गया है और कई लोग अपनी जान हथेली पर रखकर संक्रमण पीड़ितों का इलाज करने में और सहायता करने में लगे हुए है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोग घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो कुछ ऐसे लोग हैं, जो बाहर रहकर एक योद्धा की तरह वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इनमें सफाईकर्मी भी शामिल हैं। यह दूसरों की अच्छी सेहत के लिए सफाई कार्यों में लगे हैं।
एसपी कुमार आशीष ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स के विरुद्ध इस लड़ाई में स्वास्थ्य संस्थानों एवं नगर के साफ सफाई में कार्यरत सफाई कर्मचारी ऐसी कड़ी के रूप में उभरे हैं, जिनके बिना इस लड़ाई को जीत पाना आसान नहीं है।
रेडक्रोस चेयरमैन सह विधान पार्षद ने बताया कि कोरोना वायरस के विरुद्ध इस लड़ाई में जितना अहम रोल डाक्टर अदा कर रहे हैं उतना ही अहम रोल सफाई कर्मचारियों का भी है।कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट करने के लिए अस्पतालों में बनाए गए वार्ड की सफाई व्यवस्था का जिम्मा हो या नगर की गलियों वेस्ट को ठिकाने तक पहुंचाने ओर अस्पताल को साफ-स्वच्छ में सफाईकर्मी का अहम योगदान रहा है । यह इस जंग में कोरोना योद्धा के रूप में डटे है । मालूम हो कि
212 सफ़ाईकर्मी एवं इस कार्य की देख रेख में जुटे नगर परिषद कर्मियों को सम्मानित किया गया । जिसमे संतोष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार साह , गणेश साह , जमशेद आलम ,अजमत अंसारी ,पंकज कुमार, अबू नसर ,श्याम मल्लिक ,सुरेश मल्लिक , जेके मल्लिक ,छोटू मल्लिक ,बिन्नू मल्लिक ,सागर मल्लिक ,शांति देवी ,चंदा देवी ,सपना देवी को मुख्य रूप से सम्मनित किया गया । इस कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी मंजूर आलम रेड क्रॉस के सचिव मिक़्क़ी साहा पूर्व नगर अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ,सौरभ कुमार, रंजीत सिंह, सुमित साह उपस्थित थे

सबसे ज्यादा पड़ गई