इसरो सहित हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंप आत्म निर्भर बनाया जाएगा भारत को ।

SHARE:

वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश को 49%से बढ़ा कर 74% किया ।

6 हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपा जाएगा ।

राजेश दुबे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने चौथे दिन के पत्रकार वार्ता के दौरान रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 49%से बढ़ा कर 74% करने की घोषणा की है साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि निवेश पॉलिसी में सुधार वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए निवेश में नीतिगत सुधार किए जाएंगे। सचिवों के अधिकारप्राप्त समूह के जरिए निवेश योजनाओं को जल्द मंजूरी दी जाएगी। हर मंत्रालय में प्रॉजेक्ट डिवेलपमेंट सेल बनाएं जाएंगे। ये निवेशकों और राज्य सरकारों से समन्व्य करेंगे। राज्यों की रैकिंग की जाएगी। निवेश के लिए उनकी योजनाएं कितनी आकर्षक हैं इनकी रैकिंग की जाएगी। न्यू चैंपियन सेक्टर को प्रत्साहित किया जाएगा। देश के 3376 औद्योगिक क्षेत्र 5 लाख हेक्टेयर जमीन में हैं। इन्हें मैप किया जाएगा, ताकि निवेशकों को जल्द जमीन उपलब्ध कराए जा सकें।वित्त मंत्री ने देश के 6 हवाई अड्डों को भी पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने की बात कही साथ ही 500 कोल ब्लॉक के नीलामी की घोषणा की है ।वित्त मंत्री ने अपनी घोषणा में बिजली कंपनियों को लाभ के साथ साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिले की जानकारी देते हुए बुनियादी ढांचों के विकास हेतु 8100 करोड़ रुपए और इसरो में निजी कंपनियों को भी सुविधा प्रदान करने की बात कही जिससे इसरो के जरिए अब निजी कंपनियां भी अपने सेटेलाइट लॉन्च कर पाएंगी ।

सबसे ज्यादा पड़ गई