रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

शर्तों के साथ दुकान खोलने कि अनुमति देने की लगाई गुहार

किशनगंज /संवाददाता

रेडीमेड कपड़ा व्यापारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश से मिला । प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया है ।कपड़ा व्यवसाई संघ ने कहा उन लोगो के द्वारा लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है ।लेकिन दुकान बंद रहने के कारण उन्हें आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है ।दुकानदारों ने बताया कि हम सभी किराए के दुकान में अपनी दुकान चला रहे हैं साथ ही कर्मचारियों को भी वेतन देना पड़ रहा है जिससे बहुत कठिनाई हो रही है । व्यापारियों ने जिला प्रशासन से तय समय पर दुकान खोलने की छूट देने कि मांग की है और कहा गया है उनके द्वारा सभी नियमों का पालन किया जाएगा ।प्रतिनिधिमंडल में अजित सिंह ,अमरदीप सिंह सहित अन्य सामिल थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!