किशनगंज:घायल अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शहर के हृदयस्थली गांधी चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया गया। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। हालांकि घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। लेकिन किसी ने उसकी ओर मदद का हाथ नहीं बढ़ाया। सभी तमाशबीन बने रहे।

आखिरकार उसकी दयनीय स्थिति को देखकर एक सज्जन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अज्ञात घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई