टेढ़ागाछ/किशनगंज /विजय कुमार साह
गुरुवार को डीडीसी स्पर्श गुप्ता एवं डायरेक्टर विकास कुमार ने टेढ़ागाछ के कई पंचायतों का भ्रमण करते हुए विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुँचकर प्रखंड कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय टेढ़ागाछ का निरीक्षण किया। मनरेगा कार्यालय में घंटों रुककर बारीकी से योजनाओं से जुड़ी अभिलेखों की जाँच की तथा संबंधित कर्मियों से पूछताछ कर त्रुटियों पर संशोधन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मनरेगा कार्य में घोर अनियमितता को देखकर मनरेगाकर्मियों को जमकर फटकार लगाया।उन्होंने बारी- बारी से सभी मनरेगा कर्मी से उनके क्षेत्र में हुए कार्य का लेखा जोखा लिया। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्यक्रम पदाधिकारी व जई एवं तकनीकी सहायक रोजगार सेवक को डीडीसी ने जमकर फटकार लगाई। वही डीडीसी के औचक निरीक्षण से मनरेगा कर्मियों में हड़कंप मचा गया। तकरीबन 2 घंटों तक योजना के बारे में जानकारी उन्होंने ली।
इधर प्रखंड कार्यालय में भी विकास से जुड़े कार्यों का अभिलेख देखा गया।यहाँ भी बहुत अनियमितता पाई गई।जिसको लेकर बीडीओ गनौर पासवान को कई सख्त निर्देश दिये गए।डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने बताया मनरेगा एवं प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाई गई है।जिसे सुधार करते हुए कार्य को करने का निर्देश दिया गया है।अभिलेखों का संधारण नहीं था।सभी अभिलेखों को अद्यतन करने का भी निर्देश दिया गया है।
वही डाकपोखर पंचायत स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोबर का जायजा लिया और एक नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन निर्माण में अनियमितता पायी गयी है।इसमें मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं किया गया है।उसे भी निर्माण कार्य को प्राक्कलन के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया है।





























