अनियंत्रित स्कार्पियो के टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल,आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को बनाया बंधक

SHARE:

फलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे स्टेट हाईवे – 77 कुरसेला-मीरगंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक किशोर बालक को कुरसेला की ओर से आ रही एक बाराती गाड़ी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

इस घटना में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जख्मी बालक की पहचान महेशपुर निवासी मो.अरशद (15) पिता मोहम्मद बारीक, सालेपुर निवासी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अरशद जरूरी सामान खरीदने के लिए महेशपुर चौक आया था। सड़क किनारे खड़ा था।

तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है बालक की हालत गंभीर है।

आक्रोशित परिजनों ने वाहन के चालक को पकड़कर बंधक बनाया।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक को पकड़कर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों के विरोध के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।

परिजनों की मांग थी कि जब तक घायल के उचित इलाज या मुआवजे की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक चालक को नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद चालक को थाना लाया। मौके पर एसडीपीओ सदर टु रंजन कुमार सिंह, कोढा इंस्पेक्टर साजिद आलम, थानाअध्यक्ष रवि कुमार राय एवं प्रतिनिधि बुद्धिजीवी ने आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों को आश्वासन देखकर समझ बुझा कर मामला को शांत किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई