क्षेत्र में हिंसक जानवर का आतंक,लोगों में दहशत

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र में हिंसक जानवर होने का आतंक आमजनों के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई रहा है।द्वाशय पंचायत के नोहरी गांव के आसपास एक हिंसक जानवर के देखे जाने से लोग सहमे नजर आ रहे हैं।

बताया जाता है कि बुद्धवार की रात उक्त जानवर जो चीता जैसा दिखता है,कई पशुपालकों के मजे इरोम पर हमला कर घायल बना दिया।मवेशियों के गले एवं शरीर पर नाखूनों के गहरे निशान भी पाया गया है।लेकिन यह दहशत का माहौल और बढ गया जब घास काटने बहियार गई एक महिला ने भी उस जानवर द्वारा हमला करने की बात बताई गई।

महिला के चेहरे और शरीर पर भी नाखून का गहरा दाग पाया गया।कई ग्रामीणों के द्वारा भी गांव के आसपास चीता जैसा एक जानवर के देखे जाने की पुष्टि होने पर तो हिंसक जानवर का आतंक काफी बढ गया है।सूचना मिलते हीं एसआई रीतेश कुमार के नेतृत्व में डंडखोरा पुलिस गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी प्राप्त किया और आसपास में खोजबीन भी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों को अकेले में बहियार की ओर जाने या अकेले में रहने से परहेज बरतने की सलाह दी है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र से सटे कदवा थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा हीं जानवर होने का मामला सामने आया था।घटना को लेकर आमजन सहमें तो हैं हीं,वहीं घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गये हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई