होली व रमजान को लेकर थानाध्यक्ष ने किया जनसंवाद

SHARE:

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कालिकापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं शिशिया हाट में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने जनसंवाद किया। जनसंवाद के दौरान थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए दोनों पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

किसी भी प्रकार की अफवाह,विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में एस आई दिवाकर सरकार, एसआई अमन कुमार,मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल बारी, पूर्व मुखिया गुलामे मुस्तफा, सरपंच सत्येंद्र पंडित, बजरंग दल जिला संयोजक राजीव भगत, पंचायत समिति सदस्य अबू तालिब,पैक्स अध्यक्ष मो. शरीफुल, धीरज कुमार, शाहनवाज आलम, पप्पू खान,बाबुल मुखिया,मुकेश कुमार सिंह,अनुकूल सिंह, सोनू शर्मा, महेश ठाकुर, नीतीश चौधरी, आकिफ़ हुसैन, इबादुर रहमान, मो नसीर, मो जाबीर, शकील आलम सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!