परम्परागत हर्ष – उल्लास व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील
मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रंगों उमंगों का पर्व होली परम्परागत हर्ष उल्लास व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गयी। बैठक में भाग ले रहें गण्यमान्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनिहारी की सामाजिक सौहार्द और समरसता समृद्ध विरासत को बरकरार रखने और आपसी भेदभाव भुलाकर मेल व मिल्लत के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
जबरन रंग गुलाल लगाने से परहेज करने की अपील किये। डीएसपी श्री कुमार ने लोगों से एक दूसरे की धर्म,आस्था का सम्मान करते हुए रंगों का पर्व होली मनाने की अपील की।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने कहा कि रंगों के पर्व होली पर सामाजिक सौहार्द में खलल डालनेवाले हुरदंगियों पर विशेष नजर रहेगी. होली के दौरान डीजे बजाने, अश्लील व फुहर गीत संगीत पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी. डीजे पूरी तरह बंद रहेगा।
जानकारी दी कि सेक्टर में बांटकर थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में पुलिस भ्रमणशील रहेगी।मनिहारी की गंगा यमुनी तहजीब जिले में बेमिशाल रही है। कालांतर में ईद के दिन नारायणपुर में छठब्रत के निमित गंगा स्नान को ट्रेक्टर ट्रोली पर सवार होकर आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गयी थी। तब ईद की नमाज अता करने जा रहे नमाजियों ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए पलट गयी ट्राली के नीचे दबें श्रद्धालुओं को निकाला था।
बैठक में उप निवार्चन पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार,पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार,थानाध्यक्ष पंकज आनंद, नगर स्वच्छता पदाधिकारी आरूष कुमार, एसआई निरज कुमार निराला, भाजपा नेता कैलाश सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आलमगीर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद सिंह, साजिद, मुन्ना रजक मुखिया जार्जिस आलम, राजेन्द्र ऊर्फ गोला सिंह जाकिर अंसारी सहित बडी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।


























