श्याम बाबा के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य निशान यात्रा

SHARE:

बरारी /कटिहार -खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा, तेरे सिवा दुनिया में कोई न हमारा। जिस घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है, जिस घर का छोटा बच्चा भी श्री श्याम की माला जपता है।

वहां श्याम का पहरा रहता है… कुछ इसी तरह के खाटू श्याम के भजनों पर शुक्रवार को भक्ति में सेमापुर के श्रद्धालुओं ने नाचते गाते निशान यात्रा निकालकर पूरे सेमापुर बाजार में फूलों की होली खेली। सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त श्याम निशान लिए शोभा यात्रा में सेमापुर बाजार स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर से शामिल हुए।

ढोल,धमाल,बैंड पार्टी के साथ शाही अंदाज में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई।भक्त नाचते गाते गुलाल खेलते नाजर आये। बाबा श्याम के लिए विशेष बग्गी बुलाई गयी थी।जिसे फूलों से सजाया गया था। निशान यात्रा सेमापुर बाजार से होते हुए सकरेली चौक से सुखासन होते हुए कटिहार खाटू श्याम बाबा के मंदिर पहुँची। जगह-जगह शर्बत, पानी जलपान और पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया।निशान यात्रा और देख कर प्रतीत होता था कि सेमापुर खाटू नगरी में बदल गयी हो।

समिति के अनिल अग्रवाल, अजय कुमार सिंह,अनुज अग्रवाल,पंकज चिरानिया,मुकेश अग्रवाल,नारायण केडिया, रवि आजाद, प्रतीक बंसल,अंकित बंसल,जितेश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम दीवानों ने 65 निशान अर्पण करने के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की थी।खाटू मंदिर की तर्ज पर बेरिकेट बनाये गए थे।जिससे श्रद्घालु आसानी से अपने-अपने निशान बाबा को अर्पण कर सके।

निशान के पश्चात श्रद्घालुओ के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया।सभी ने व्यवस्था को लेकर आयोजक श्री श्याम दीवाने युवाओं की प्रशंसा की। निशान यात्रा में सेमापुर थाना पुलिस का भरपूर साहियोग समिति को मिला यात्रा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिग गाड़ी साथ साथ चल रही थी।जिससे कही भी यात्रा बाधित नही हुई और सुचारू रुप से चलती रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई