किशनगंज:बंद घर को अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना, ढाई लाख का सामन व जेवरात चोरी

SHARE:

शहर के धर्मगंज में बंद घर में दिया घटना को अंजाम

किशनगंज/प्रतिनिधि

शहर के धर्मगंज में एक घर से बुधवार की रात्रि को जेवरात के साथ ढाई लाख के सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।चोरी की घटना की प्राथमिकी गुरुवार को दीपक कुमार तांती ने टाऊन थाना में दर्ज करवाई है।

दीपक कुमार उक्त घर में केयर टेकर के रूप में लगाए गए थे।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घर के मालिक दिल्ली में रहते है।दीपक उक्त घर के केयर टेकर के रूप में है। गुरुवार की सुबह जब वे उक्त घर पहुंचे तो,देखा की घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के गेट का ताला टूटा हुआ देख कुछ आशंका हुई।घर के अंदर प्रवेश करने पर घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

जब अलमीरा में देखा गया तो अलमीरा में रखा एक सोने का चेन,दो कान की बाली, एक सोने की अंगूठी चुरा ली गई इसके अलावा पीतल व कांसे का बर्तन जिसकी कीमत करीब ढाई लाख है चुरा ली गई। घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है,जो टूटा हुआ मिला।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घर में हुई चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई