निर्भीक होकर छात्राएं अपना भविष्य बनाए – आलोक मिश्रा

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

शहर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित। जिसमें स्कूल के प्रबंधक आलोक मिश्रा,टाऊन थाना के महिला पुलिस अधिकारी एसआई पुष्पांजलि कुमारी, पूजा प्रिया,मौजूद सहित अन्य मौजूद थे। जिसमें महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और कानूनी रूप से आत्मनिर्भर, जागरूक और निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास हैं।

इसका मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है ताकि महिलाएं अपने जीवन और समाज में समान अधिकार के साथ सम्मानपूर्वक जी सकें। प्रबंधक आलोक मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपनी अधिकार की जानकारी होनी चाहिए।

पुलिस सप्ताह के दौरान किशनगंज पुलिस के द्वारा बेहतर कदम उठाया गया है। इसके लिए यहां के पुलिस अधीक्षक धन्यवाद के पात्र हैं। स्कूल के छात्राओं को इससे हिम्मत मिलेगा। जिससे वह निर्भीक होकर अपना भविष्य बना सकते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई