पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल की बड़ी सौगात,गाजोल व देवतला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू

SHARE:

कटिहार – यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो प्रमुख स्टेशनों गाजोल एवं देवतला पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार गाजोल स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहरावदिनांक 27 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 15743/15744 के ठहराव के उपलक्ष्य में 15743 फरक्का एक्सप्रेस को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सासंद खगेन मुर्मू उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। इसी क्रम में देवतला स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13161/13162 तेलभागा एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ किया गया। ट्रेन नंबर 13161 तेभागा एक्सप्रेस को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी।

साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस निर्णय के लिए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। रेल प्रशासन ने बताया कि इन ठहरावों से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा रेल सेवाओं में और सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

यह पहल क्षेत्रीय विकास और आम यात्रियों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियर जनरल पंकज पाल, मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार पीएस, मंडल परिचालन प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई