बिहार : कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हजार के पार ,16 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है लॉक डाउन

SHARE:

लॉक डाउन बढ़ाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पटना/डेस्क

बिहार में कोरोना के 1528 नये मामले आए सामने ।800 मामले 27 जुलाई और उससे पहले के है ।बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45919 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि पटना में कोरोना के 337 मामले सामने आये जबकि भोजपुर के 161, रोहतास के 123, औरंगाबाद के 109, किशनगंज में 40,कटिहार 65 सहित अन्य जिलों में बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए हैं।

बिहार में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में 16 दिनों के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है।जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह 1 अगस्त से लागू होगा। पहले ही 31 जुलाई तक लॉकडाउन है। गौरतलब हो कि तीन हफ्ते में बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है । इसलिए बिहार सरकार ने 16 अगस्त तक फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया है ।

गृह विभाग बिहार द्वार लॉक डाउन बढ़ाए जाने को लेकर जारी पत्र को फेक बताया है और अभी किसी तरह के लॉक डाउन की घोषणा से इंकार किया है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!