
टेढ़ागाछ (किशनगंज)विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबरिया बाजार स्थित जल निसरन विभाग के अधिकारियो ने किया निरिक्षण। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार जो कि रतुवा नदी किनारे स्थित है कुछ महिने पूर्व बाढ से हुई तबाही को देखते हुए जल निसरन विभाग द्वारा बांध के मरम्मतीकरण हेतू शुक्रवार को बांध का जायजा लिया गया।
कई वर्ष पूर्व रतुवा नदी से बचाव हेतू फुलबरिया में बांध का निर्माण किया गया था लेकिन नदी के भीषण कटाव में बांध का बहुत बड़ा हिस्सा नदी मे विलीन हो गया जिससे हर वर्ष लोगों को तबाही का सामना करना पड़ता है। बाढ़ से अबतक फुलबरिया बाजार के सैकड़ो घर कटाव की भेंट चढ़ चुके है । इस वर्ष लगभग नदी द्वारा एक किलोमीटर से अधिक की दुरी तक कटाव हुआ है ।
बांध का जायजा लेने पहुंचे कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार, कनिय अभियंता परमानंद सिंह,सहायक अभियंता प्रियेश कुमार सोनु , पंचायत समिति इस्माइल आदि उपस्थित थे। पंचायत समिति ने विभाग के अधिकारियो को कटाव से होने वाली क्षति से अवगत करवाते हुए जल्द से जल्द मरम्मतीकरण का कार्य शुरु करवाने की मांग की । कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय आदेश पर बांध का निरिक्षण किया गया है जिसके उपरांत स्कीम तैयार कर कार्य शुरु किये जायेंगे।




























