प्रतिनिधि/किशनगंज
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में शनिवार को नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बच्ची के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शुक्रवार को अपने छोटे भाई को यह कह कर घर से निकली थी की वह बैंक जा रही है।
देर शाम तक नाबालिग लड़की घर वापस नहीं लौटी।काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिली।इसके बाद किशनगंज सदर थाना में न लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।
किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है।


























