प्रतिनिधि/किशनगंज
शहर के पश्चिमपाली स्थित एक नर्सिंग संस्थान की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में नामजद आरोपी राहुल कुमार ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब सदर थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन देगी।
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। पुलिस दबीश के कारण आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।यहां बता दें की वार्ड संख्या-1 स्थित छात्रावास में 29 जुलाई को नर्सिंग की छात्रा तंजलि खातून का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था और मामले की जांच शुरू की थी। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के गुंजारिया निवासी तंजलि खातून के रूप में हुई थी। वह एक नर्सिंग संस्थान में पढ़ाई कर रही थी और किशनगंज स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स का कार्य सीख रही थी।
घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए आत्महत्या की आशंका से इनकार किया था।परिजनों ने आरोपी युवक राहुल कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।


























