प्रतिनिधि/किशनगंज
किशमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को शहर के कजलामनी से लॉटरी की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट बरामद किया है।मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ल ने शनिवार की शाम को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के कजलामनी स्थित एक घर में लॉटरी टिकट रखे हुए है।
एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जिसमें 10 सीरीज के 1 लाख 65 हजार टिकट व 5 सीरीज के 9600 टिकट बरामद किया गया।फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ल ने बताया कि इस प्रकार के धंधे में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी संपति जप्त किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी।टीम में किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, अवर निरीक्षक बैजू कुमार, अवर निरीक्षक सूरज कुमार,अवर निरीक्षक नेहा कुमारी, बिक्रम कुमार , प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नेहा सत्यदेव सिंह व अन्य शामिल थे।

























