फारबिसगंज : जदयू ने संगठन को धारदार बनाने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का किया मनोनयन

SHARE:

अररिया /सुमन ठाकुर

विकसित बिहार बढ़ता बिहार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश के स्लोगन के साथ जदयू ने फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न पदों पर मनोनयन किया। यह मनोनयन कार्यक्रम के तहद अलग-अलग जगहों पर बैठक कर पार्टी में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। 

इस क्रम में जहाँ एक ओर जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह कोचाधामन विधानसभा प्रभारी संजय राय के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर फारबिसगंज प्रखंड के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रीतम कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया।

जिसपर बिहार प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू राय, बिहार प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजेश राय सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया। 

वही दूसरी ओर एक निजी होटल में युवा जदयू के अध्यक्ष मेहराज हसन के नेतृत्व में युवा जदयू को मजबूती प्रदान करते हुए फारबिसगंज प्रखंड के 11 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव एवं जिला महासचिव को मनोनीत किया गया। 

इन सभी पदासीन सदस्यों को जदयू परिवार से जदयू अररिया ज़िला अध्यक्ष आशीष पटेल, जदयू जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, आईटी सेल जदयू जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, ब्रजेश राय, महिला ज़िला अध्यक्ष संचिता मण्डल, जिला उपाध्यक्ष युवा जदयू अंकित मंडल, फारबिसगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जोगबनी महिला नगर अध्यक्ष रूपा देवी, पवन रजक, पिक्कू ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष राजीव ठाकुर, युवा ज़िला उपाध्यक्ष ग्यास नोमानी, युवा जिला सचिव सदरे आलम, युवा फारबिसगंज उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, संतोष दास, देवनाथ ठाकुर, विशाल राय, अनिल दास, बमबम ठाकुर, जदयू फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष वंश गोपाल ठाकुर आदि ने बधाई दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई