अररिया/सुमन ठाकुर
फारबिसगंज थाना में एक सादा समारोह आयोजित कर फारबिसगंज के थानाप्रभारी कौशल कुमार को विदाई दिया गया।
श्रीराम सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने थानाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप ने अंगवस्त्र से थानाप्रभारी को सम्मानित किया।

श्रीराम सेना के कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर ने उपहारस्वरूप कलम एवं श्रीराम दरबार का चित्र भेंट किया। मौके पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि थानाध्यक्ष कौशल कुमार का कार्यकाल बहुत हीं सराहनीय रहा और इन्होने थाना से दलाली प्रथा को समाप्त किया है। इनका कार्यकाल गरीबों को न्याय दिलाने वाला रहा है।
वहीं थानाध्यक्ष श्री कुमार ने भी कहा कि इस शहर के लोगों से जो मुझे प्रेम एवं कार्य क्षेत्र में सहयोग मिला है। उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। विभाग ने चाहा तो मैं पुनः यहाँ आना चाहूंगा।
विदाई समारोह में श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, सचिव सोनू भगत, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, मुन्ना गामी, संतोष गुप्ता, आशुतोष परासर, रंजन सरदार, गौरव राठौड़, छोटू झा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।






























