कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक दिवंगत विजय शंकर पांडेय की प्रतिमा को रामपुर प्रखंड मुख्यालय में लगाने के लिए पूर्व विधायक के पुत्र अशोक कुमार पांडे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिस ज्ञापन में रामपुर प्रखंड के सभी मुखिया, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी सरपंच, प्रखण्ड प्रमुख ,उप प्रमुख सहित प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष के अलावे प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों ने अपना हस्ताक्षर करके अपनी सहमति जताई है। इस संबंध में उनके पुत्र अशोक कुमार पांडेय ऊर्फ (मुन्ना) ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक श्रद्धेय विजय शंकर पांडेय भभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं।
![](https://www.newslemonchoose.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221016-WA0003.jpg)
उनके द्वारा भभुआ में जो कार्य किया गया वह सराहनीय है। आज भी क्षेत्र में विकास पुरुष कह कर उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर में जिला मुख्यालय एवं रामपुर प्रखंड को स्थापित कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके अथक प्रयास से रामपुर प्रखंड बनाया गया है। इसलिए रामपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधि ही नहीं समस्त जनता की हार्दिक इच्छा है कि उनकी प्रतिमा को रामपुर प्रखंड मुख्यालय में लगाया जाए।
जिसके लिए प्रशासन के द्वारा स्वीकृति प्रदान करके प्रशासन के ततपरता से ही प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा लगाई जाए । इसी को लेकर समस्त रामपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का हस्ताक्षर किया गया तथा मांग पत्र को कैमूर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को सौंपा गया और उन्होंने कहा कि इस मांग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करूंगा। श्रद्धेय पूर्व विधायक की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष 16 फरवरी को मनाई जाती है सभी जनप्रतिनिधि एवं रामपुर प्रखंड की जनता की हार्दिक इच्छा है कि इस वर्ष श्रद्धेय पूर्व विधायक की पुण्यतिथि प्रखंड मुख्यालय में उनकी प्रतिमा लगाकर मनाई जाए। इसी को लेकर हम लोग प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कैमूर जिले में विश्व विद्यालय एवं उद्योग संस्थान के लिए सरकार से मांग किया है ताकि कैमूर के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।