मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन कराने की मांग की।























