किशनगंज :जनरल स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर किया बहादुरगंज पुलिस के हवाले

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत चटर्जी

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगी हाट स्थित मजहरूल हक के जनरल स्टोर में दुकान का वेंटीलेटर तोड़कर चोरों के द्वारा दुकान के अंदर रखे सामान एवं कलमदान में रखें रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने खटपट की आवाज को सुनकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं चोरों को खदेड़ने का कार्य किया जहां मौके से एक चोर को चोरी की कई सामानों के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर उसकी धुनाई कर दी ।तदोपरांत बहादुरगंज पुलिस को सूचना देते हुए पकड़ाये चोर को पुलिस के हवाले ग्रामीणों ने किया।


दुकान संचालक मजहरूल हक ने बताया कि चोरों के द्वारा दुकान के कलमदान में रखें 4850हजार रुपए सहित दुकान के कई सामानों की चोरी कर भाग रहे थे। जहां ग्रामीणों के द्वारा एक चोर जसीम आलम पिता हकीम आलम बेंगटोली कोचाधामन निवासी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का कार्य किया गया है।


वॉइस अंदर में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पकराये चोर के पास से चोरी हुए 4850 रुपए नगदी सहित दुकान से चुराए गए कई समान की बरामदगी हुई है। वहीं दुकान संचालक के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 240/22 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आज जेल भेज दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!